फिरोजाबाद में बहन के देवर से इश्क हुआ तो नौवीं की छात्रा हदें पार कर गई। जांच रिपोर्ट देखकर उसके होश उड़ गए। घरवालों ने फटकार लगाई तो जान देने के लिए नहर में छलांग लगा दी।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बहन के देवर से नजदीकी होने के बाद गर्भवती हुई छात्रा ने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे और उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा को थाने ले आई। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
मामला खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां कक्षा नौ की छात्रा ने शनिवार को नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। नहर में कूदी छात्रा को देख आसपास के लोगों ने किसी तरह से उसे नहर से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस छात्रा को अपने साथ थाने ले गई।
बहन के देवर से हुआ प्रेम-प्रसंग
पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि बहन के देवर से उसकी नजदीकियां हो गईं थीं। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते वह एक-दूसरे से मिलने लगे थे। कुछ समय बाद छात्रा गर्भवती हो गई। इस बात की भनक छात्रा के परिजन को हो गई। इसके चलते उन्होंने छात्रा को डांट-फटकार दिया।
मेडिकल कराकर परिजन के सुपुर्द किया जाएगा
फटकार से क्षुब्ध होकर छात्रा ने नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने छात्रा के परिजन को थाने बुलाया। शनिवार शाम चार बजे करीब छात्रा की मां थाने पहुंची। जहां छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि यह मंदबुद्धि है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद उसे उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।