फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवती को अगवाकर दुष्कर्म के आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार

Sat, 02 Mar 2024 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। युवती को बहला फुसलाकर ले जाने और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना जसराना के एक गांव निवासी युवती को अगवाकर ले जाने का मामला पिता ने दर्ज कराया तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया। युवती ने बताया उसे सुधीर उर्फ धोनी और प्रमोद उर्फ अजय निवासी मधाऊ मैनपुरी ले गए थे। युवती के अनुसार नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती के बयानों के आधार पर पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी दोनों युवकों को थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला हीरे तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें