फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में शोहदे का दुस्साहस: छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर फायरिंग

Fri, 24 Dec 2021 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा के साथ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पीड़ित छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र की एक किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। वह प्रतिदिन आर्यनगर में कोचिंग पढ़ने जाती है। आरोप है कि पेंट की दुकान पर नौकरी करने वाला आरिफ निवासी नैनी ग्लास थाना रामगढ़ आए दिन छेड़छाड़ करता था। बृहस्पतिवार शाम को छात्रा कोचिंग से घर जा रही थी तभी आरिफ ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने के साथ मोबाइल नंबर देने के लिए छात्रा पर दबाव बनाने लगा। छात्रा ने इनकार किया तो आरोपी उसे धमकाने लगा। छात्रा की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने आरोपी से विरोध जताया तो आरिफ ने अपने साथी ध्रुव व उमेश निवासी आर्यनगर को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इस बीच आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी आरिफ को हिरासत में ले लिया। वहीं ध्रुव और उमेश मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें