फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज के छात्र उसेंद्र का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
उसेन्द्र कुमार फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। कासगंज जिले से लापता एक छात्र का शव बृहस्पतिवार को मुस्तफाबाद नहर में मिला। वह सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था। 20 फरवरी को वह परीक्षा देकर घर आ गया था, लेकिन शाम से लापता था। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उसके चेहरे पर जलने का निशान है।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र में मुस्तफाबाद नहर में सुबह किशोर का शव ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकाला। जेब में एक मोबाइल फोन मिला। उसकी सिम दूसरे मोबाइल में डाल कर पुलिस ने परिजनों से बात की। परिजनों ने उसकी शिनाख्त जिला कासगंज नगला भीम मोहनीपुर निवासी उसेंद्र कुमार (17) पुत्र राजेंद्र सिंह राजपूत के रूप में की। परिजन मौके पर पहुंच गए।
उसेंद्र के भाई धीरज कुमार का कहना है कि उसेंद्र 20 फरवरी को हाईस्कूल का पेपर देने के बाद घर आ गया था। शाम चार बजे घर से गया था, उसके बाद देर रात तक नहीं लौटा। उसकी खोजबीन की और पुलिस को सूचना दी। 21 फरवरी को उसकी बाइक नदरई ततारपुर पुल के पास मिली थी। थाना ढोलना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई है।
विज्ञापन

उसके चेहरे पर जले का निशान है। परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। ऐसा लगा रहा है, किसी ने उसका चेहरा तेजाब से जलाया हो। थाना प्रभारी गिरीश चंद्र का कहना है कि जसराना क्षेत्र में छात्र का शव मिला है। कासगंज के ढोलना थाने में गुमशुदगी दर्ज है, आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।
सही हुआ था पेपर
भाई का कहना है कि जिस दिन उसेंद्र लापता हुआ था उस दिन का उसका पेपर सही हुआ था। स्कूल से लौटने के बाद इसकी जानकारी घर पर आकर दी थी। भाई को आशंका है किसी ने उसकी हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया है। उसके दो भाई व दो बहनें हैं। पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें