फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हड़ताल खत्म, पहले दिन 126 बैनामे हुए, सोमवार से न्यायिक कार्य

Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए लाइन में लगे लोग। स्रोत संवाद - फोटो : रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए लाइन में लगे लोग। स्रोत संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ई-रजिस्ट्री नियमावली 2024 और उपनिबंधक कार्यालयों के निजीकरण के विरोध में चल रही अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखक संघ की 20 दिन पुरानी हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। सोमवार से अधिवक्ता न्यायिक कार्य में भी लगेंगे। जिले की सभी पांचों तहसीलों में रौनक लौट आई। सदर में 46, सिरसागंज में 21, जसराना में 20, टूंडला में 14 और शिकोहाबाद में 25 बैनामे हुए।
विज्ञापन


राजस्व बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र गुप्ता द्वारा हड़ताल स्थगित करने की घोषणा के बाद जिले की पांचों तहसीलों के रजिस्ट्री कार्यालयों में दोबारा कामकाज शुरू हो गया है। प्रभारी सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्टांप जंग बहादुर शुक्ला के अनुसार, इस 20 दिवसीय हड़ताल के कारण जिले को करीब 25 करोड़ रुपये के राजस्व की भारी क्षति हुई थी।

शिकोहाबाद में पहले दिन हुए 14 बैनामे

शिकोहाबाद। तहसील शिकोहाबाद की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता वेदप्रकाश यादव अपनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ पिछले कई दिनों से इस नई व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को पहले दिन रजिस्ट्री कार्यालय खुला। अधिवक्ताओं ने हड़ताल को खत्म कर दिया। शुक्रवार को पहले दिन 14 से अधिक बैनामे हुए। इसको बार एसोसिएशन ने अपने संघर्ष की जीत बताया है। संवाद
विज्ञापन


टूंडला अधिवक्ताओं ने तहसील में शुरू किया कामकाज, लौटी रौनक

टूंडला। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कामकाज शुरू कर दिया। वहीं, न्यायालयों व उप निबंधन कार्यालय में कामकाज शुरू होने से तहसील में फिर वहीं रौनक लौट आई। हड़ताल के बाद पहले दिन 25 रजिस्ट्री हुईं। उप निबंधक आरिफ खान ने बताया कि रजिस्ट्री के लिए लोगों के कागजात जमा कराते हुए बारी-बारी से बुलाया गया। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक 25 रजिस्ट्री हुई है। शेष को शनिवार को आने के लिए कहा गया है। इधर, अशोक यादव ने बताया कि उन्हें दो रजिस्ट्री करानी थी। भीड़ के चलते एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकीं। वहीं, सुरेंद्र सिंह, डॉक्टर अवनीश चौधरी ने बताया वह 15 दिनों से बच्चे की पढ़ाई से संबंधित शपथ पत्र बनवाने के लिए चक्कर काट रहे थे। हड़ताल समाप्त होने पर आज शपथ पत्र बन सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें