फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ज्वैलर्स की दुकान से लाखों के आभूषण चोरी

Fri, 03 Jul 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के बाद लोगों की भीड़संवाद - फोटो : टूंडला में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी के बाद लोगों की भीड़ संवाद
विज्ञापन
टूंडला। स्टेशन रोड स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में बृहस्पतिवार रात्रि नकब लगाकर चोरों ने लॉकर को वेल्डिंग मशीन से काटने का प्रयास किया। लॉकर काटने में सफल न होने पर चोर शोकेस में लगे व अन्य अलमारी में रखे लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस, सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


नगर के महावीर वाटिका निवासी आकाश जूरैल की स्टेशन रोड पर स्थित मानिकचंद वैद्य के सामने श्रीजी ज्वैलर्स नाम से सोने-चांदी की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम सात बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे करीब जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान के पीछे की दीवार कटी हुई थी। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक व सर्विलांस टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

ज्वैलर्स आकाश ने बताया कि चोरों ने लॉकर को काटकर खोलने का प्रयास किया, किंतु खोल नहीं पाए। शोकेस में रखे 10 तोले सोने के आभूषण, पांच किलो चांदी के आभूषण चोर चोरी कर ले गए हैं। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि ज्वैलर्स की दुकान से चोरी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा। आकाश ने बताया कि वेल्डिंग मशीन से लॉकर को काटने में सफल नहीं हुए। अगर वे लॉकर काटने में सफल हो जाते तो करोड़ों के आभूषण, नकदी आदि चोरी कर ले जाते।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद चोरों में एक सलवार सूट में था चोर

दुकान में लगे सीसीटीवी में चोर कैद हो गए हैं। एक चोर सलवार, सूट पहने नजर आ रहा है। उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। इससे यह अंदाजा नहीं लग पा रहा है कि चोरों में शामिल महिला चोर है या वह जानबूझकर सलवार सूट पहनकर आया था। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें