फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों पर ताले, 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Tue, 28 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
बैंकों पर ताले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को सभी सरकारी, निजी बैंकों में हड़ताल रही। इससे करीब 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। इस दौरान बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


बैंकिंग, श्रम सुधार, श्रम संगठन अधिकारों में दखल देने, स्थाई कार्यों की आउट सोर्सिंग का विरोध तथा विभिन्न मागों को लेकर बैंक अफसरों ने हड़ताल किया। इसके चलते जनपद की सभी 167 बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। आगरा गेट स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स मुख्य शाखा पर एकत्रित होकर बैंक अफसर व कर्मचारियों ने आंदोलन किया। स्टेट बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव अमित जैन ने नोटबंदी के समय कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा किए गए अतिरिक्त कार्य का उचित वेतन देने की मांग की। ओरियंटल बैंक के नागेंद्र कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के संतोष सिंह, सेंट्रल बैंक के राहुल कुमार ने अधिवार्षिता लाभों में सुधार व उन्हें आयकर मुक्त करने की मांग की। महिला कर्मचारी सलोनी शर्मा, मधु, रेनू, सोनल प्रधान, बरखा दुबे ने केंद्र सरकार की तरह पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग की। 

पीएनबी के विजय कुमार, यूको बैंक के लालाबाबू वार्ष्णेय, विजय बैंक के सुधीर गुप्ता ने सभी वर्गों में पर्याप्त भर्ती, अगला वेतन समझौता शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। आईडीबीआई बैंक के दीपक कुमार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के रामवीर सिंह, ने जानबूझ कर ऋण अदा न करने वालों पर फौजदारी का मुकदमा कर ऋण वसूलने की मांग की। यूपी बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के जिला सचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि नोटबंदी के दौरान जिन बैंकों व कर्मचारियों ने गलत कार्य किया है, उनकी जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पुन: तैयार रहें।  मौके पर हिमेश कुमार, रमेशचंद्र, राजेश तोमर, सीपी जैन, एसपीएस राठौर, लोकेंद्र चौहान, संजय कुमार, क्षेत्रपाल, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, अरविंद यादव, छोटेलाल, जितेंद्र कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें