फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मानदेय नहीं बढ़ा तो एक सितंबर से हड़ताल का एलान

Sat, 29 Aug 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मानदेय भुगतान बढ़ाने संबंधी मांग को लेकर ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने एक सितंबर से काम बंद हड़ताल का ऐलान किया है। संघ की ओर से इस आशय का एक ज्ञापन शनिवार को नगर आयुक्त को दिया गया।
विज्ञापन

आगरा निगम की तर्ज पर स्थानीय ठेका कर्मचारी प्रतिमाह 15007 रुपये मासिक मानदेय की मांग कर रहे हैं। ठेका सफाई कर्मचारी संघ के विकास चंद्र वाल्मीकि के अनुसार पूर्व में कई बार ज्ञापन देने के बाद भी नगर निगम में तैनात ठेका सफाई कर्मी, हैल्पर, मिस्त्री, चालक आदि का मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। निगम के जिम्मेदार जानबूझ कर ठेका कर्मियों के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। ठेका सफाई कर्मचारियों की ओर से शनिवार को नगर आयुक्त को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में एक सितंबर से कामबंद हड़ताल की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें