फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकेहरा में फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा जानवरों को किसानों ने टंकी परिसर में किया बंद

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! गांव शिकेहरा में आवारा जानवरों द्वारा बर्बाद की गई फसल के बाद टंकी परिसर में बंद किए ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर तहसील के गांव सिकेहरा के किसानों ने करीब दो सौ छुट्टा जानवरों (गौवंश) को पानी की टंकी के परिसर में घेरकर बंद कर दिया। किसानों का कहना है जानवर खेतों में खड़ी गेहूं, आलू और सरसों की फसल को बर्बाद कर रहे थे। किसानों ने ग्राम प्रधान के साथ ही जिला प्रशासन के अफसरों को सूचना दी। लेकिन सुबह से शाम तक जानवरों को निकालकर गोशाला तक पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं हो सका था।
विज्ञापन

किसानों के लिए छुट्टा जानवर (गोवंश) मुसीबत बन गए। वह खेतों में खड़ी गेहूं, जौं, सरसों और आलू की फसल को रातोंरात में चट कर जाते हैं। इससे किसानों को काफी हानि हो रही है। रविवार की रात्रि में सदर तहसील और थाना मटसेना क्षेत्र के गांव सिकेहरा में किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे करीब दो सौ से अधिक जानवरों को किसानों ने घेरकर गांव में स्थित पानी की टंकी प्रांगण के अंदर बंद कर दिया। जानवरों को बंद करने के बाद किसानों ने गेट लगा दिया। ग्रामीणों की मानें तो सुबह ही फसलों को बर्बाद कर रहे जानवरों को बंद किए जाने की सूचना जिला प्रशासन के अफसरों को देने के साथ ही ग्राम प्रधान होशियार सिंह को दे दी थी। लेकिन सुबह से लेकर शाम तक जानवरों को वहां से हटाकर गोशाला तक पहुंचाने की किसी ने सुधि नहीं ली। सिकेहरा ग्राम पंचायत के प्रधान होशियार सिंह यादव को सूचना दी थी। ग्राम प्रधान ने मौके पर आकर देखा तो था और कहा कि उच्चाधिकारी से बात करके समस्या का समाधान कराया जाएगा। लेकिन शाम को पांच बजे तक कोई अधिकारी पशुओं को ले जाने की व्यवस्था करने नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई हादसा हो गया तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। किसानों ने कहा कि छुट्टा जानवरों ने किसान अवधेश यादव, कैलाशचंद्र, अहिवरन सिंह फौजी, रामचंद्र सिंह, यतेंद्र कुमार, महेशचंद्र, देवकीनंदन, मुकेश व राजेश सहित अन्य किसान शामिल थे।
सिकेहरा गांव में टंकी परिसर में दो सौ करीब जानवरों को घेरकर बंद किए जाने की सूचना मिली है। सदर ब्लाक के बीडीओ को उक्त जानवरों को किसी गौशाला में भिजवाने की व्यवस्था करा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, एसडीएम सदर फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें