फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो दुकानों पर मिला प्रतिबंधित पॉलीथिन का जखीरा, 7000 का जुर्माना

Fri, 28 Jun 2024 04:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दुकानों पर मिला प्रतिबंधित पॉलीथिन का जखीरा, 7000 का जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। निगम द्वारा चलाए अभियान के दौरान दो दुकानदारों के यहां पर भारी मात्रा में सिंगल यूज पॉलीथिन का जखीरा मिला। दोनों दुकानदारों पर 7000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोटला रोड़ नगला करन सिंह पहुंची टीम को दो दुकानों पर करीब एक किलोग्राम, 500 ग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली। दुकानों पर मिली पॉलीथिन कैरीबैग को जब्त किया गया है। जबकि पवन कुमार पर 5000 रुपये एवं उदयवीर सिंह पर 2000 रुपये जुर्माना लगाया गया। जुर्माना की राशि दोनों दुकानदारों से मौके पर ही वसूली गई।वहीं प्रवर्तन दल और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान नगला करन सिंह दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें