फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर ओवरब्रिज का प्लास्टर गिरा, यात्रियों में हड़कंप

Thu, 20 Oct 2016 12:16 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
स्टेशन पर ओवरब्रिज का प्लास्टर गिरा, यात्रियों में हड़कंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ब्रिटिश कालीन पुल की सरिया बाहर निकलीं, गुजरते हैं प्रतिदिन हजारों यात्री
विज्ञापन


 रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजों के जमाने का ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। मंगलवार देर शाम प्लास्टर टूटकर गिरने से प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। पुल की सरिया बाहर निकल आयीं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सर्कूलेटिंग एरिया से प्लेटफर्मों को जोड़ने वाला अंग्रेजी हुकूमत में बने करीब 100 साल से भी अधिक पुराना पुल अपनी अवधि पूरी कर चुका है। कुछ साल पूर्व इंजीनियरों ने मम्मरत कराकर इसे यात्रियों के गुजरने योग्य करार दे दिया था। इस पुल का बार-बार प्लास्टर उखड़ रहा है। मंगलवार की देर शाम को भी यही हुआ। पुल में लगी सरियां निकलकर बाहर आ गईं। वर्ष 2013 में इलाहाबाद स्टेशन पर यात्रियों के दबाव के चलते पुल की रेलिंग गिर गयी थी, जिसमें कई यात्रियों की मौत हुई थी। तब यहां भी इस पुल की मरंमत की गयी थी। इसके बाद इस ओर अधिक ध्यान नहीं दिया गया। स्टेशन अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने इस मामले में बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है। स्टेशन के सर्कूलेटिंग एरिया से प्लेटफार्मों को जोड़ने वाले पुराने एवं मुख्य पुल में यदि कोई दिक्कत आई है तो उसे इंजीनियरिंग विभाग को दिखवाकर ठीक कराया जाएगा। रेलवे के मुताबिक पुल अभी ठीक है।  सभी प्लेटफार्मों को जोड़ने वाला दूसरा पुल भी हाल ही में चालू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें