फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एमडीएम रसोई में दिखेंगे स्टील के बर्तन, एल्युमिनियम में नहीं पकेगा भोजन

Wed, 28 Feb 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मध्याह्न भोजन को गुणवत्तापूर्ण पकाने के लिए अब स्टील के बर्तनों का प्रयोग किया जाएगा। शासन ने एल्युमिनियम के बर्तनों का प्रयोग बंद करने के आदेश दिए हैं।मध्याह्न भोजन प्राधिकरण निदेशक कंचन वर्मा ने भारत सरकार से मिले निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि एमडीएम की रसोई में एल्युमिनियम के बर्तनों का कम से कम प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन

निदेशक ने कहा है कि एल्युमिनियम की लीचिंग का खतरा रहता है। योजना के तहत भोजन पकाने में एल्युमिनियम के बर्तनों का कम से कम उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। भविष्य में योजना के लिए बर्तनों के क्रम में एल्युमिनियम के स्थान पर स्टेनलेस स्टील के बर्तनों को वरीयता दी जाए। एल्युमिनियम बर्तनों के प्रयोग से भोजन में एल्युमिनियम की लीचिंग होती है। वैसे तो यह भोजन पकाने के तापमान पर निर्भर करता है। टमाटर, इमली, खटाई एवं सिरका जैसे तत्व भी इसे प्रभावित करते हैं। एमडीएम में टमाटर एवं खटाई का प्रयोग तो होता ही है। इसी कारण मध्याह्न भोजन प्राधिकरण एल्युमिनियम का प्रयोग कम से कम करने पर जोर दे रहा है। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि एल्युमिनियम के बर्तनों का प्रयोग के करने के आदेश दिए हैं। सिर्फ स्टील के बर्तन ही एमडीएम में प्रयोग किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें