फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरगढ़ में मकान से नकदी, जेवरात एवं मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़। कस्बा स्थित दाऊजी मंदिर के पास चोर शनिवार की रात में मकान का ताला खोलकर नकदी और जेवरात के साथ मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। दाऊजी मंदिर के पास निवासी जयंती प्रसाद की सास भूरी देवी अपनी धेवती के साथ घर के बाहर सो रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कमरे को बाहर से ताला लगाकर चाबी को तकिया के नीचे रख लिया था। रात में करीब 12 बजे के बाद चोरों ने तकिया के नीचे से चाबी निकालकर मकान का ताला खोल लिया और घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद चोर यहां रखे बक्से का ताला तोड़कर दो जोड़ी चांदी की तोड़ी, एक सोने की अंगूठी तथा पांच हजार की नकदी और एक मोबाइल फोन उठा लिए।
इस दौरान तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जयंती प्रसाद की पत्नी जाग गई और शोर मचा दिया। इस पर चोर तेजी से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने डायल 112 नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। परिजनों ने रविवार की सुबह थाना पुलिस को सूचना दी। भागने के दौरान चोर मौके पर एक सरिया, छेनी एवं प्लास को फेंक गए हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें