फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भामाशाह जयंती पर मूर्ति अनावरण, व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया

Sun, 29 Jun 2025 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भामाशाह की मूर्ति का लोकार्पण करते विधायक व महापौर। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दानवीर शिरोमणि भामाशाह की जयंती के अवसर पर विभव नगर सेक्टर-1 स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मनीष असीजा और महापौर कामिनी राठौर ने संयुक्त रूप से मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री सुनील पैंगोरिया ने भामाशाह के राष्ट्र को दिए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि भामाशाह केवल एक व्यापारी नहीं, बल्कि देशभक्ति और परमार्थ की प्रतिमूर्ति थे। महापौर कामिनी राठौर ने व्यापारी समाज को राष्ट्र की रीढ़ बताया और कहा कि भामाशाह से हमें त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर दानवीर शिरोमणि भामाशाह सेवक संस्थान के अध्यक्ष पवन गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति और पार्षद उपस्थित रहे। इधर, फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने भी विभव नगर स्थित भामाशाह पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया और मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा ने किया, जिसमें रामाशंकर यादव दादा, अरजेश उपाध्याय सहित कई व्यापारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें