फिरोजाबाद। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ के नेतृत्व में साइकिल निकालकर अपने बूथ कार्यकर्ता तक से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वायदे करके वोट हासिल किया था। वायदों को पूरा नहीं किया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर धर्मशाला नगला करन सिंह पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ का जिलाध्यक्ष लवनेश कुमार बौद्ध, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह लल्लू ने स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनील चित्तौड़ ने कहा कि आजाद समाज पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर जनता को बीच जाएगी और भाजपा द्वारा किए गए झूठे वायदों को उजागर करेगी। उन्होंने कार्यालय से साइकिल व बाइक रैली से शुरू करके सर्विस रोड से होकर नगला मिर्जा, सैलई, रैपुरा, चनौरा ने कोटला रोड बंबा चौराहा से होते हुए कार्यालय पर समाप्त हुई।
बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं से भेंट की। रैली में मंडल अध्यक्ष इंजीनियर शशांक बौद्ध, मंडल महासचिव एके वर्मा एवं जेपी रावण, राहुल भाष्कर,अनिल चौधरी, खजांची लाल, प्रदीप, सोनू, रिंकू, निमेष बौद्ध, सन्नी निमेष, रंजीत कुमार शामिल रहे।