फीडर पर आग लगने से झुलसे एसएसओ का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : फीडर पर आग लगने से झुलसे एसएसओ का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के नगला रामकुंवर फीडर पर रविवार शाम शटडाउन लेते समय एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तैनात एसएसओ दिग्विजय सिंह (45) जब नगला राधे ट्यूबवैल लाइन का शटडाउन ले रहे थे, तभी मशीन का एक फ्यूज चिपक गया और उससे निकली चिंगारियों व आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद बिजलीघर में अफरा-तफरी मच गई और परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचाराधीन दिग्विजय सिंह ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मशीनें पहले से ही खराब चल रही थीं, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। संवाद