फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जानवर को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी डबल डेकर बस, सोते यात्रियों में मच गई चीखपुकार; कई लोग घायल

Mon, 11 May 2026 08:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बस में अधिकांश यात्री रात होने के कारण सो रहे थे। रात्रि 12 बजे करीब जैसे ही बस संत जनू बाबा अस्पताल के पास पहुंची। तभी अचानक बस के सामने एक कोई जानवर आ गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। 
विज्ञापन
डबल डेकर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड स्थित संत जनू बाबा हॉस्पिटल के पास रविवार रात कानपुर से गुरुग्राम जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर तिरवा से गुरुग्राम जा रही बस में करीब 70 यात्री सवार थे। बस चालक जयचंद्र निवासी कुबेरपुर डूंगर, थाना मोहम्मदाबाद, जिला फर्रुखाबाद बस को चला रहा था। रात होने के कारण अधिकांश यात्री सो रहे थे। रात्रि 12 बजे करीब जैसे ही बस संत जनू बाबा अस्पताल के पास पहुंची। तभी अचानक बस के सामने एक कोई जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस मोड़ दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। 

हादसे के दौरान यात्रियों को तेज झटका लगा, जिससे कुछ लोगों को सामान्य चोटें आईं और यात्रियों में खलबली मच गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस पर नियंत्रण कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और बस पलटने से बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस में बिठाकर रवाना कराया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें