फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल 11 अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल 11 अप्रैल से
विज्ञापन

आवासीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए स्टेडियम से मिलेगा फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। खेल निदेशालय ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के आवासीय छात्रावासों में वर्ष 2022 व 2023 में प्रवेश के लिए जिला व मंडल स्तर पर चयन ट्रायल्स जिला स्तरीय दाऊ दयाल स्टेडियम मंडल स्तरीय आगरा में होंगे।
विज्ञापन

छात्रावास में प्रवेश के लिए जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती और हॉकी बालक वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल्स 11 अप्रैल व मंडल स्तर के 20 अप्रैल को होगा। बालिका वर्ग के जिला स्तरीय 12 अप्रैल को, मंडल स्तरीय 21 अप्रैल को होंगे। बॉलीबॉल फुटबॉल बैडमिंटन व टेबल टेनिस बालक वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल्स 13 अप्रैल व मंडल स्तरीय ट्रायल्स 22 अप्रैल को होंगे। कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी बालक वर्ग के ट्रायल्स जिला स्तर के 16 अप्रैल और मंडल स्तर के 24 अप्रैल को होंगे। बालिका वर्ग कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी के जिला स्तरीय ट्रायल्स 17 अप्रैल और मंडल स्तरीय 25 अप्रैल को होंगे। एथलेटिक्स,बॉक्सिंग,जूडो व हैंडबॉल के जिलास्तरीय 18 अप्रैल व मंडल स्तरीय ट्रायल्स 26 अप्रैल को होंगे। बालिका वर्ग एथलेटिक्स व हैंडबॉल जनपद स्तरीय 19 अप्रैल और मंडल स्तरीय 27 अप्रैल को होंगे। जिला खेल अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों की उम्र 15 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिम्नास्टिक व तैराकी में उम्र 13 से कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी खेल कार्यालय दाऊदयाल स्टेडियम से फॉर्म मिलेगा। इसे भरने के बाद ट्रायल्स से एक दिन पूर्व जमा कराना होगा। जिला स्तरीय ट्रायल दाऊदयाल स्टेडियम फिरोजाबाद व मंडल स्तरीय ट्रायल्स आगरा में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें