फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय आगरा जोन की खेलकूद प्रतियोगिता का आज से होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा जोन की 13 वीं अंतर जनपदीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 अक्तूबर को पुलिस लाइन प्रांगण में होगा। इसमें आठ जिलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल करेंगे। समापन 13 अक्तूबर को होगा। मुख्य अतिथि आईजी आगरा जोन नवीन अरोरा होंगे।
विज्ञापन

13 वीं अंतर जनपदीय आगरा जोन की जूडो कलस्टर महिला पुरुष, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के आने का क्रम प्रारंभ हो गया है। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के साथ ही अलीगढ़ परिक्षेत्र के अलीगढ़, हाथरस, एटा एवं कासगंज जिले की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
प्रतिसार निरीक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रतियोगिता 11 अक्तूबर से सुबह से प्रारंभ होकर शाम तक चलेंगी। 12 अक्तूबर को खेलकूद प्रतियोगिता होने के साथ 13 अक्तूबर शाम को छह बजे प्रतियोगिता का समापन होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आगरा जोन के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोरा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें