शिकोहाबाद तायक्वांडो के विजयी प्रतिभागियों केसाथ मार्शल आर्ट मास्टर्स के पदाधिकारी।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। हिलमन पब्लिक स्कूल पश्चिमपुरी सिकंदरा में दो दिवसीय द्वितीय आगरा ओपन रीजनल विंटर कप 2019 ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिकोहाबाद के द ग्रुप ऑफ मार्शल आर्ट मास्टर्स के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आगरा के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शिकोहाबाद के खिलाड़ी आठ स्वर्ण, पांच रजत और नौ कांस्य पदक हासिल कर द्वितीय स्थान पर रहे।
सब जूनियर वर्ग में शिवांगी ने कांस्य, कौशिकी यादव ने स्वर्ण, कैडिट वर्ग में वंशिका पाल ने स्वर्ण, कीर्ति कुलश्रेष्ठ ने स्वर्ण, निहारिका गर्ग ने स्वर्ण, खुशी कुलश्रेष्ठ ने रजत, निधि ने रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार बालक सब जूनियर वर्ग में आदित्य सिंह ने स्वर्ण, सचिन यादव, एकांश यादव ने स्वर्ण, मोहित बघेल ने रजत, युवराज ओटरी ने कांस्य, आदित्य यादव ने कांस्य, रोहित कुमार, शौर्य यादव, अनुभव ने कांस्य, अंश ने स्वर्ण, अभिषेक ने रजत पदक पर कब्जा किया। जूनियर वर्ग में रिषी कुमार ने खिलाड़ी को नॉकआउट कर कांस्य पदक हासिल किया। अभिषेक कुमार ने रजत पदक हासिल किया। ग्रुप के सचिव राम ज्यावन सिंह व कोच तनु अग्रवाल व सेवदत्त व अनुज यादव ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी।