फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और संचारी रोगों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या से चिंतित डीएम चंद्रविजय सिंह ने डेंगू व अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 30 नवंबर तक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विकास खंड स्तर पर भी समन्वय समितियों का गठन करके बैठक आयोजित कर रणनीति बनाने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संचारी एवं अन्य वैक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित एवं समुचित उपचार प्रदान किया जाना प्रदेश सरकार की सर्वो%च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होने बताया कि इसके लिए जुलाई एवं सितंबर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी चलाया जा चुका है, फिर भी जनपद में म%छरों का भारी प्रकोप है। जिससे डेंगू सहित अन्य रोग लोगों को अपनी चपेट में ले रहें है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है। उन्होने कहा है कि विकास खण्ड स्तर पर भी समन्वय समितियों का गठन कर लिया जाए। बैठक में रणनीति बनाई जाए कि किस प्रकार से अपने क्षेत्र में स्व%छता अभियान चलाना है।
चिकित्सालय परिसर के आसपास न हो जलभराव
डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर एवं उसके आसपास आवासीय भवनों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने न पाए। । प्रत्येक चिकित्सालयों में फीवर हेल्प डेस्क स्थापित कराकर उसपर तैनात कर्मी को निर्देशित करें कि वह बुखार से पीड़ित रोगियों को सहायता उपलब्ध कराएं। उनके तीमारदारों को बचाव एवं नियंत्रण तथा स्वास्थ्य विभाग में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान कराएं। डीएम ने बीएसए और डीआईओएस को निर्देशित किया कि विद्यालयों में प्रार्थना के समय अध्यापकों के द्वारा डेंगू एवं अन्य वैक्टर जनित रोगों के बचाव के संबंध में जागरुक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें