फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनालयों में सिद्धचक्र महामंडल विधान की रही धूम

Wed, 13 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
जिनालयों में सिद्धचक्र महामंडल विधान की रही धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहागनगरी में इस समय धर्ममयी माहौल बना हुआ है। बुधवार को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांधी नगर और जैन मंदिर कटरा में सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की। संगीत की ध्वनि के साथ मंत्रोच्चारण कर जिनेंद्र भगवान का अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान काफी संख्या में जैन श्रद्धालु इस विधान का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन

गांधी नगर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन दर्जनों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पीत वस्त्र धारण किए इंद्र-इंद्राणियों को देख नजारा देवलोक की भांति नजर आने लगा। सुबह श्रीजी की शांतिधारा के बाद विधान की शुरुआत कराई। प्रभु को 16 अर्घ्य समर्पित किए। विधानाचार्य पांडेय मुनेंद्र कुमार जैन ने मंत्रोच्चारण किया। इस मौके पर अमित जैन, पंकज जैन, सुरेंद्र जैन, रतन जैन, वर्धमान महिला मंडल की मणिप्रभा जैन,  सतेंद्र जैन आदि लोग शामिल रहे। इधर, कटरा स्थित जिनालय में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान में भी धार्मिक अनुष्ठान धूमधाम के साथ किए जा रहे हैं। विधानाचार्य राजेश कुमार जैन ने संगीतमय ध्वनि के साथ मंत्रोच्चारण किया। साथ में मधुर ध्वनि पर बजते भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रात्रि में बाल मंडल एवं निर्भय सागर पाठशाला के बच्चों ने चंदन वाला नाटक का मंचन किया गया।  अनूप चंद्र जैन, निर्मल चंद्र जैन, सुधीर जैन, अनिल जैन, प्रवीन जैन, मुनेंद्र कुमार जैन आदि लोग शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें