शिकोहाबाद। तेजगति से जा रही कार पोल से टकराकर पलट गई। कार पलटने के बाद खेत में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
शनिवार दोपहर एक कार तेज गति से जा रही थी। जब वह दोपहर साढ़े तीन बजे करीब गांव ऊबटी के समीप पहुंची। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर रास्ते में लगे हुए विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे टकराने के बाद कार खेत में जा गिरी। गनीमत रही कि कार में चालक के अलावा कोई भी नहीं था। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। यह हादसा देख राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के आने से पहले ही कार चालक गाड़ी से बाहर निकलकर भाग खड़ा हुआ। संवाद