फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 27 Nov 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के जिए जिला अस्पताल भेजकर घायल को सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल आ गए। थाना मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ निवासी अतुल (30) गैर प्रांत की कंपनी में काम करने के साथ घर के बाहर मेडिकल स्टोर संचालित कर रहा था। वह दिवाली पर घर आया था। बुधवार को वह अपने दोस्त अर्पित के साथ फतेहाबाद रोड निवासी अपने दोस्त के घर बाइक से जा रहे थे। तभी बरी चौराहे पर तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद अतुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। मृतक अविवाहित था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका सबसे बड़ा भाई मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी है। थाना प्रभारी अनुज कुमार राना ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें