फिरोजाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्व. आदित्य मित्तल की स्मृति में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 28 नवंबर से ओम ग्लास स्टेडियम में किया जाएगा। 4 दिसंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। राजा का ताल स्थित आर्चिड ग्रीन प्रांगण में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन एवं यूपीसीए के डायरेक्टर प्रदीप कुमार गुप्ता एवं सचिव शिवकांत शर्मा पीसू ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि स्व. आदित्य मित्तल की स्मृति में अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ओम ग्लास स्टेडियम प्रांगण में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में जिला क्रिकेट एकेडमी, आर्चिड क्रिकेट क्लब, जावेद क्रिकेट एकेडमी, फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी, फिरोजाबाद क्रिकेट एकेडमी, एकलव्य क्रिकेट एकेडमी, आरआर क्रिकेट एकेडमी और नन्नूमल क्रिकेट एकेडमी आदि टीमें प्रतिभाग करेंगी। टीमों के मध्य दो पूल बनाए गए हैं। जिनमें तीन-तीन लीग मैच होंगे। दोनों पूल की टाप रैंक पर रहने वाली टीमों के बीच 4 दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।
यूपीसीए के डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया विजेता और उप विजेता टीम को ट्राॅफी नीतू अतुल मित्तल के द्वारा प्रदान की जाएगी। साथ ही प्लेयर आफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बालर को सम्मानित किया जाएगा। मैनेजिंग डायरेक्टर केशव लहरी ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ एसएसपी सौरभ दीक्षित के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष मोहन किशोर गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मित्तल पम्मी, विजय प्रकाश गोयल, अनिल चतुर्वेदी, आशीष मित्तल, रवि यादव, संतोष यादव मौजूद थे।