सिरसागंज। सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत और विशेष मरम्मत के लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखा गया था। जिस पर शासन ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट स्वीकृत कर अग्रिम प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि एवं जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया भारौल सिरौलिया मार्ग से नगला कोठी मार्ग की विशेष मरम्मत के लिये 21.13 लाख, पैगू चन्द्रपुरा मार्ग से सराय लुकमान मार्ग की विशेष मरम्मत कार्य के लिये 9.16 लाख, मैनपुरी सिरसागंज मार्ग से नगला राही मार्ग की विशेष मरम्मत के लिये 10.85 लाख, एनएच 2 से सैंदलपुर मार्ग की विशेष मरम्मत के लिये 13.76 लाख, एनएच 2 से शेखूपुर मार्ग की विशेष मरम्मत के लिये 10.20 लाख, गलपुरा रेलवे फाटक भदान मार्ग की विशेष मरम्मत के लिये 29.35 लाख रुपये स्वीकृत हुए है।