फिरोजाबाद। बर्ड फेस्टिबल के पहले दिन बच्चों को पक्षियों के बारे में जानकारी देते वन विभाग के अधि?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गौरैया एवं अन्य विलुप्त हो रहे पक्षियों के संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा बर्ड फेस्टिवल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। रविवार से शुरू हुए इस अभियान की शुरूआत में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने नारखी रेंज में ग्रामवासियों एवं स्कूली बच्चों को जागरूक किया।
अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों, युवाओं एवं ग्रामीणों को पक्षियों के संरक्षण एवं उनके अवैध आखेट रोकने का संदेश दिया जाएगा। नारखी रेंज के गांव नैपई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने पक्षियों के रहन-सहन एवं उनके विषय में जरूरी जानकारी दी। नैपई तालाब पर एकत्रित पक्षियों के नाम, प्रवास की अवधि एवं पक्षियों के संरक्षण से होने वाले लाभ बताए। इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।