फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन को उत्कृष्ट विद्यालय के पुरस्कार से नवाजा गया। शिक्षा निदेशक बेसिक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को लुबना बसीम को उत्कृष्ट विद्यालय का प्रमाणपत्र दिया। उत्तर प्रदेश के 102 स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल का पुरस्कार मिला है। इसमें यह फिरोजाबाद का एकमात्र विद्यालय है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों से शैक्षिक एवं पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों के माध्यम से छात्र नामांकन एवं उपस्थिति में वृद्धि, विद्यालय परिवेश को सुसज्जित करने तथा शैक्षिक नवाचारों के प्रयोग से गुणवत्ता संवर्द्धन के आधार पर वर्ष 2018-19 को आवेदन पत्र मांगे गए थे। जिले उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन दबरई का चयन बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा किया गया। प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन दबरई की प्रधानाध्यापक लुबना वसीम एवं सहायक अध्यापक अफजाल अहमद ने शिक्षा निदेशक से उत्कृष्ट विद्यालय का प्रमाणपत्र प्राप्त किया।