फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता बोले, पता नहीं क्या हो रहा...

Sun, 01 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
सपा कार्यालया
विज्ञापन
जिले के समाजवादी पार्टी के नेता लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। सांसद रामगोपाल यादव की ओर से बुलाए गए अधिवेशन में जिले के विधायक और सपा नेता भी शामिल हुए। पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा में पल-पल बदल रहे घटनाक्रम पर विरोधी दल भी नजर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में पल-पल घटनाक्रम बदल रहा है। शनिवार को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच सुलह के बाद मिठाई का वितरण हो गया। रविवार को सपा के अधिवेशन के बाद जब लखनऊ के खबर जब आयी कि शिवपाल यादव और अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है वैसे ही स्थानीय कार्यकर्ता फिर स्तब्ध रह गए। दोपहर को जब खबर मिली कि मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल यादव को पार्टी से फिर निकाल दिया तब आम कार्यकर्ता माथ पकड़ गए। आम कार्यकर्ता की त्वरित टिप्पणी यही थी पता नहीं क्या हो रहा...। पहले सैफई परिवार वाले झगड़ा ही निबटा लें तब देखा जाएगा किसकी तरफ रहना है। उधर लखनऊ में आयोजित विशेष अधिवेशन में सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव के साथ सपा प्रत्याशी अजीम भाई भी पहुंचे। शिकोहाबाद के विधायक ओमप्रकाश वर्मा और एमएलसी डा. दिलीप यादव भी पहुंचे। जसराना के विधायक रामवीर यादव के संबंध में स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया कि वह अधिवेशन में पहुंचे या नहीं। जिले से लखनऊ गए स्थानीय नेताओं ने बताया कि जसराना विधायक अधिवेश में उन्हें नजर नहीं आए। विधायक रामवीर यादव से इस संबंध में पूछना भी चाहा लेकिन उनका फोन अटैंड नहीं हुआ। बताते हैं कि चूंकि इस जिले में सांसद प्रोफेसर रामगोपाल का प्रभाव है इस लिए लखनऊ में फीरोजाबाद से पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या काफी अधिक थी। अधिवेशन से पहले सुबह आठ बजे वीआईपी गेस्ट हाउस में सपा के स्थानीय नेताओं के साथ सांसद रामगोपाल यादव ने औपचारिक बैठक भी की। अधिवेशन के बाद सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तम जिले में भी कई बार आ चुके हैं।


पार्टी के दंगल से सपा कार्यकर्ता हताश और असमंजस में
 समाजवादी पार्टी में मचे दंगल को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता तक हताश दिखाई दे रहे हैं। उनकी समझ में नहीं आ  रहा कि आखिर पार्टी में चुनाव से ठीक पहले ये सब हो क्या रहा है। हालांकि वे इसपर खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

सपा नगर अध्यक्ष ललित जैन का कहना है कि पार्टी में फिर से एकजुटता आएगी और अखिलेश यादव पार्टी के मार्ग दर्शक मुलायम सिंह यादव के संरक्षण में  फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। दंगल जल्द ही समाप्त होगा।  
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव डा. सत्य प्रकाश धनगर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं, परंतु आज मुख्यमंत्री पद के लिए अखिलेश यादव से बड़ा नाम कोई और नहीं है। उनके नेतृत्व में ही चुनाव जीता जाएगा और वह ही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
सपा छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद फहीम का कहना है कि  कार्यकर्ताओं को संयम बरतना चाहिए और चुनाव की तैयारी में जुटें। अखिलेश  यादव फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें