फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: थाना समाधान दिवस में एसपी ग्रामीण ने सुनीं शिकायतें

Sun, 26 Nov 2023 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शनिवार को थाना समाधान दिवस में एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। थाना दिवस में आईं दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद रणविजय सिंह ने इस दौरान अधीनस्थों को निर्देश दिए कि यह सरकार की योजना है। जिसमें आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। आईजीआरएस की मॉनीटरिंग शासन स्तर से होती है। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों की आईजीआरएस के निस्तारण की समीक्षा की जाती है। इसलिए आप सभी लोग आईजीआरएस एवं समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण का प्रयास करें। एसपी ग्रामीण ने कहा कि सरकार जमीनी विवाद को हल करने के लिए बहुत गंभीर है। सभी को मिलकर उन समस्याओं को शीघ्र ही निस्तारण करना होगा। इस अवसर पर समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें आईं। जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।





ईओ की गैर मौजूदगी पर भड़के एसपी ग्रामीण
थाना समाधान दिवस में नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी की न आने पर एसपी ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने नगर पालिका से आए कर्मचारी को फटकार लगाई। इसके कुछ ही देर बाद अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह थाना समाधान दिवस में जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें