पुलिस विभाग के माली की बेटी की हत्या की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे एसपह ने मामले की पड़ताल करते हुए पीड़ित परिवारीजनों से पूछताछ की। इसके साथ ही नारखी पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेहना निवासी अमरपाल पुलिस विभाग में माली के पद पर पुलिस लाइन में तैनात हैं। एक वर्ष पूर्व उन्होेंने अपनी बेटी सीमा का विवाह नारखी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी देवेंद्र के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर रविवार रात सीमा की हत्या करने के साथ ही शव फंदे पर लटका दिया और मौके से फरार हो गए। मामला पुलिस विभाग के एक कर्मचारी से जुड़ा होने पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। मृतका के परिवारीजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका की ससुराल भी गए। थानाध्यक्ष नारखी को निर्देश दिए कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।