दवा लेने गई महिला की हादसे में मौत
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सिरसागंज क्षेत्र के उखांड़ मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रविवार शाम एक महिला की मौत हो गई थी। सोमवार को अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने महिला की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पीएम करा परिवारीजनों को सौंप दिया।
मृतका मीरा देवी (35) पत्नी सुभाष मूल रूप से खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव एरनी सनौरा निवासी है। रविवार सुबह वह दवा लेने इटावा गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह जानकारी पर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। कार्यवाहक सिरसागंज थानाध्यक्ष का कहना है कि यदि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आती है तो अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला जर्द कर कार्रवाई की जाएगी।
उपचार के दौरान वृद्ध की मौत
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। थाना नारखी क्षेत्र के गांव पचवान निवासी मोहनलाल पुत्र मिश्रीलाल की उपचार के दौरान सोमवार सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। वृद्ध को 20 फरवरी को कुछ लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पीएम के लिए भिजवाकर पुलिस को सूचित कर दिया है।