फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सपा नेता ने अदालत में किया आत्म समर्पण, पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं मानी थी बात; जानें पूरा मामला

Wed, 28 Aug 2024 01:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में सपा नेता ने अदालत में आत्म समर्पण किया। पांच वर्ष पहले की घटना है, जब वह पुलिस के समझाने के बाद भी बात नहीं मानी थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं विशेष न्यायालय एमपी, एमएलए कोर्ट फिरोजाबाद निधि यादव के न्यायालय में पांच वर्ष पुराने मामले में सपा नेता ने आत्मसमर्पण किया। अपनी जमानत की अर्जी प्रस्तुत की। न्यायाधीश निधि यादव ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने के बाद जमानत का पर्याप्त आधार पाते हुए समाजवादी पार्टी के नेता नितिन कोहली को जमानत पर रिहा किया है।

विज्ञापन


मामला थाना उत्तर से जुड़ा है। 19 दिसंबर 2019 को उप निरीक्षक हरीश कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। उन्हें करीब 1:30 बजे दिन उन्हें सूचना मिली के गांधी पार्क के सामने सड़क पर कुछ लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस गांधी पार्क पहुंची। उन लोगों को समझने का प्रयास किया। उन्होंने किसी ने बात नहीं मानी, तब थाना इंचार्ज व पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अजीम भाई, सैफरुरहमान छुट्टन भाई, डॉक्टर आफताब, नितिन कोहली आदि आदि गांधी मूर्ति के पास नागरिक संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे। इससे दोनों तरफ से आने जाने वालों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस बल ने उन लोगों को काफी समझाया तब पुलिस ने 17 नामजद तथा 20- 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा काम किया था। 
 

पुलिस ने विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया। मुकदमा की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं विशेष न्यायालय एमपी, एमएलए कोर्ट निधि यादव के यहां हुई। तमाम नेताओं ने अपनी जमानत पहले ही स्वीकार करा ली, लेकिन नितिन कोहली सहित अन्य लोग अभी तक अदालत में हाज़िर नहीं हुए थे।
 
विज्ञापन

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कमला नगर निवासी समाजवादी पार्टी नेता नितिन कोहली ने मंगलवार को न्यायालय के समक्ष आत्म समर्पण किया। अपना जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसे न्यायालय ने स्वीकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें