सोमवार को कबीरपुरा में उसका शव यमुना में उतराता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के बैग से पांच क्रेडिट कार्ड मिले थे। पारिवारीजनों का कहना था कि उसके पास दो फोन थे, लेकिन शव के पास कोई फोन नही मिला। इस दौरान लोगों में दबी जुबां पर चर्चा थी कि व्यवसायी पर काफी कर्ज हो गया था।
दोनों मोबाइल कर दिए थे रिसेट
थाना प्रभारी ने बताया कि पहले तो परिजन उसके मोबाइल का कोई अता पता नहीं था। इसके बाद परिजन से पूछताछ की गई तो दोनों मोबाइल पुलिस के सुपुर्द किए गए। मोबाइल चेक करने पर उनमें कुछ नहीं मिला। युवक दोनों मोबाइलों को रिसेट कर गया है। मोबाइल से कोई भी साक्ष्य नहीं मिल सका है।