फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'सरकार साधु-संतों का सम्मान करने में विफल', सपा नेता शिवपाल बोले- एसआईआर को लेकर परेशान भाजपा

Mon, 19 Jan 2026 09:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच हुए विवाद पर कहा कि यह सरकार साधु-संतों का सम्मान करने में भी विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एसआईआर को लेकर परेशान है।
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना में समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव सोमवार को जसराना के गांव झपारा पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व डीजीसी सुरेंद्र सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार श्रद्धालुओं की संख्या गिनने का दावा करती है, वह महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वालों का सही आंकड़ा तक जारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई अव्यवस्थाओं के कारण आज भी कई परिवार अपनों की तलाश में भटक रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रशासन के बीच हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि यह सरकार साधु-संतों का सम्मान करने में भी विफल रही है। उन्होंने अपनी सरकार की याद दिलाते हुए कहा कि सपा शासन में भी कुंभ और माघ मेले हुए, लेकिन कभी ऐसा विवाद या भगदड़ की स्थिति पैदा नहीं हुई।

एसआईआर से परेशान है भाजपा
एसआईआर पर बोलते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी के साथ बूथ स्तर पर डटे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर को लेकर पूरी भाजपा परेशान है क्योंकि सपा कार्यकर्ता जमीन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइनल लिस्ट आने पर यदि कोई भी गड़बड़ी पाई गई, तो इसकी शिकायत सीधे चुनाव आयोग से की जाएगी।
विज्ञापन


शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
झपारा में शिवपाल सिंह ने पूर्व डीजीसी सुरेंद्र सिंह यादव के भाई वीरेंद्र सिंह, पुत्र राहुल यादव, सोहित और भतीजे डॉ. रिषभ व रितिक यादव से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इसके बाद जसराना में पूर्व फौजी रमाशंकर यादव के निधन पर उनके आवास पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान किशन यादव, विष्णु यादव, प्रवेश यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें