फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने गांवों में लगाई चौपाल, कृषि कानून का किया विरोध

विज्ञापन
किसान चौपाल में बोलते सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/एका। किसानों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने गांवों में चौपाल लगाई। सपा नेताओं ने चौपाल में किसानों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं। कृषि कानून की खामियों के बारे में किसानों को बताया गया।
विज्ञापन

सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव के नेतृत्व में किसान पंचायत गांव गुदाऊं, नगला दानसाय और कुर्रीकूपा में आयोजित की गई। पंचायत में प्रमुख रुप से पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। एमएलसी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कृषि कानूनों को जबरन किसानों पर थोपना चाहती है। समाजवादी पार्टी कभी ऐसा नही होने देगी। इस दौरान मनोज यादव,अशोक यादव, राजकुमार राठौर, प्रेम चंद्र पूर्व प्रधान, इंदुवती यादव, पोप सिंह यादव, श्रीभगवान सिंह,सरन यादव, जगमोहन यादव, विनय वाल्मीकि मौजूद रहे।
वहीं विधानसभा के एका विकास खंड के गांव भदाना एवं थरौआ में समाजवादी पार्टी ने किसान चौपाल लगाई। इस दौरान सपा आईटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ई. सचिन यादव ने संविधान शिल्पी डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि कृषि कानूनों के माध्यम से सरकार किसानों के हक को छीनने का कार्य कर रही है। इस दौरान धर्मेन्द्र शास्त्री, विनोद गौतम, नरेंद्र सुमन, जितेन्द्र भारती, बॉबी सभासद, अजहर सभासद, बॉबी यादव मौजूद रहे। शिकोहाबाद विधानसभा के गांव रानीपुरा, नगला मुल्ला, दतावली, अलहदादपुर, गढ़िया आरोज आदि गांव में किसान चौपाल सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय यादव के नेतृत्व में लगाई गई। इस दौरान विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष नेम सिंह प्रधान, जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव, मंशाराम यादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी देवेंद्र गुर्जर, देवेंद्र यादव, नीरू, भोला यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें