फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर विपक्ष कर रहा गुमराह - मोती सिंह

विज्ञापन
जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री मोती सिंह। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रुप में मनाते हुए प्रशासन ने जीजीआईसी में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मौजूद किसानों एवं लाभार्थियों को पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद जनपद के प्रभारी मंत्री मोती सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों पर विपक्ष किसानों और देश को गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन

मां शारदे और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिए गए योगदान को कोई भुला नहीं सकता। पीएम मोदी गरीबों, किसानों एवं बेटियों की सुरक्षा एवं पढ़ाई के लिए कार्य कर रहे है।
जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने जनपद में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने प्रभारी मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसएसपी अजय कुमार, सीडीओ चर्चित गौड़, ई. राजीव लोधी, जिला मंत्री डॉ. उम्मेद सिंह, डा. विजेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, जगदीश पथरिया, जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, डॉ. संजीव यादव, डॉ. सत्यपाल किसंह राजपूत, मुनेंद्र चौहान, टीकम सिंह, अभिषेक राजपूत , रतनपाल सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
लाभार्थियों को मिले आवास, ट्राई साइकिल एवं शौचालय
जसराना। प्रभारी मंत्री मोती सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए जाने वाले 10 करोड़ से भी अधिक मूल्य के कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के दस लाभार्थियों का प्रमाण पत्र, पांच स्वयं सहायता समूह का गांव में राशन वितरण की जिम्मेदारी दी गई। पांच शहरी लाभार्थियों को मकान की चाबी दी गई। 50 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गई। 2500 किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजने के साथ ही एक किसान को ट्रैक्टर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें