उन्होंने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि अमेरिका द्वारा टैक्स लगाने के बाद मुरादाबाद, अलीगढ़ और फिरोजाबाद का कारोबार खत्म होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वर्ल्ड की तीसरी अर्थव्यवस्था बन गए तो किसकी मदद कर रहो हो। किसान, नौजवान की तो कोई सुनवाई नहीं हो रही। बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहा है। बिजली महंगी कर दी गई है।
हजारों वोट काटने पर जिलों के डीएम के जवाब पर सपा मुखिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अब लड़ाई डीएम और चुनाव आयोग के बीच की हो गई है। चुनाव आयोग कह रहा है कि उनको सूची नहीं मिली और डीएम बोल रहे हैं कि सूची मिल गई है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले कि निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई भी हो इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Agra University Convocation 2025: दीक्षांत समारोह...77 मेधावियों को दिए 117 पदक; शिखर को मिले 11 मेडल