जसराना के गांव नगला जाट निवासी 12वीं की छात्रा का शव खेत में पड़ा मिला। छात्रा का नाम नेहा है। उसकी पहचान इंद्रपाल निवासी ग्राम नगला जाट के रूप में कर ली गई। बताया गया है कि छात्रा की लाश दिनोली गोरवा मार्ग पर खेत में मिली। ग्रामीणों ने जब छात्रा के शव को देखा तो होश उड़ गए। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण और सीओ जसराना भी गांव में पहुंच गए। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।