फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां की गैर इरादतन हत्या के दोषी बेटे को 8 साल का कठोर कारावास

Wed, 01 Apr 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी बेटे को एडीजे-9 अर्चना गुप्ता की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 8 वर्ष के कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


घटना 28 सितंबर 2024 की है। थाना दक्षिण क्षेत्र की करबला गली निवासी आरोपी राजेश उर्फ राजू उर्फ कटकन्ना का अपनी 75 वर्षीय वृद्ध मां रामकली से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि राजेश ने अपनी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गईं। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पड़ोसी ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने धारा प्राथमिकी दर्ज की थी। कोर्ट ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी को गैर इरादतन हत्या के तहत दोषी माना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें