फरिहा। थाना क्षेत्र के नगला गंगे के पास खेत काटकर घर जाते समय कैंटर की टक्कर लगने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
गांव चिढ़रई थाना फरिहा निवासी आकाश (16) ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट के पेपर दिए थे। वह सोमवार शाम खेत काटकर अपने घर साइकिल से जा रहा था। वह साइकिल से नगला गंगे के पास पहुंचा ही था, तभी अवागढ़ की तरफ से आते तेज रफ्तार कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल से छिटककर सड़क पर गिर पर गया। कैंटर चालक भाग खड़ा हुआ। घायल को आनन- फानन में उपचार के लिए एत्मादपुर स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। उसने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था और सबसे बड़ा था। संवाद