फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर पर रखा था मां का शव...अंतिम दर्शन के लिए जा रहे बेटे और भाई की सड़क हादसे में माैत, मचा चीत्कार

Wed, 14 May 2025 05:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ। मां के अंतिम दर्शन करने के लिए मामा व अन्य लोगों के साथ जा रहा बेटा हादसे का शिकार हो गया। चालक को झपकी लगने से मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो की माैत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां के देहांत की सूचना मिलने पर युवक अपने मामा, भाई व गांव के अन्य लोगों के साथ मां के अंतिम दर्शनों के लिए मैक्स पिकअप से निकला था। जैसे ही पिकअप रामगढ़ क्षेत्र में पहुंची। तभी चालक को झपकी लग गई। पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के गांव नवादा निवासी वीर सिंह (24) अपने मामा भूरा (60) निवासी महुदाह जिला हमीरपुर के साथ गुरुग्राम में काम करता था। मंगलवार को वीर सिंह की मां की मौत हो गई। खबर मिलने के साथ वह मामा भूरा और भाई राहुल के अलावा गांव के अन्य लोगों के साथ मैक्स पिकअप से गुरुग्राम से हमीरपुर के लिए निकले थे। पिकअप को वीर सिंह चल रहा था। 

ये भी पढ़ें-UP: ताजमहल में महाराष्ट्र से आए पर्यटक की मौत, बेहोश होकर गिरे...फिर नहीं उठ सके
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही उनकी गाड़ी रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा के पास पहुंची। तभी चालक को झपकी लग गई। पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। वहीं, हादसे में वीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। इसके साथ ही मामा भूरा भाई राहुल, सोनू, करण, दीपू, मुन्नी सभी घायल हो गए। 

ये भी पढ़ें-UP: शादी, सुहागरात और फिर तीसरे दिन कत्ल...नई नवेली दुल्हन ने इसलिए पति को उतारा मौत के घाट, जानें सच

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मामा भूरा की भी मौत हो गई। जबकि बाकी घायलों का अभी इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। इसमें दो की मौत हो गई। पांच लोगों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें