फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल पेय कंपनी के प्रचार वाहन में दम घुटने से दो की मौत

Fri, 30 Oct 2015 07:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक कंपनी के शीतल पेय के प्रचार वाहन के केबिन में जनरेटर से एसी चलाकर सो रहे दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई, वहीं एक युवक बेहोश हो गया। उसे आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र की कार्बन टाकीज कंपनी में कार्यरत सतीश (22) पुत्र धर्मवीर निवासी पाली डूंडराज मथुरा, विनोद (33) पुत्र उदयप्रसाद निवासी मुंशी पुलिया इंद्रानगर लखनऊ तथा मनोज त्यागी (25) पुत्र दयानंद निवासी बिजनौर, नजीबावाद एक  शीतल पेय कंपनी के प्रचार वाहन चालक इसराईल पुत्र इब्राहीम निवासी देवबंद, सहारनपुर के साथ एटा आए थे। गुरुवार सुबह यह एटा से एका पहुंचे। रात को एका स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ा कर मनोज, सतीश और विनोद वाहन के पीछे बने केबिन में सो गए। जबकि चालक इसराईल आगे सो गया। सुबह करीब पांच बजे चालक वाहन को लेकर शिकोहाबाद के एटा चौराहा पर पहुंचा। वहां उसने वाहन में सो रहे युवकों को उठाने के लिए आवाज लगाई, अंदर से जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। केबिन को कुंडी तोड़कर खोला तो तीनों युवक बेहोश पड़े थे। सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 युवकों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने सतीश और विनोद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मनोज त्यागी को आगरा रेफर कर दिया। चालक ने हादसे की खबर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। दोपहर बाद सतीश के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। सतीश का शव देख उसके भाई ज्ञानेंद्र ने हत्या की आशंका जाहिर कर दी। पीड़ित का आरोप था कि गुरुवार शाम को सतीश से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि मनोज नाम के युवक से उसका विवाद हुआ है। कोतवाल शिकोहाबाद का कहना है कि केबिन के अंदर एसी और जनरेटर चल रहा था। चिकित्सकों ने शुरूआती दौर में दोनों युवकों की मौत दम घुटने से बताई है। पीएम रिपोर्ट में स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें