दक्षिण थाने का प्रभार मिलने के बाद भी की थी लापरवाही
एक सप्ताह पूर्व नारखी थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय को दक्षिण थाने का प्रभारी बनाया गया था। यहां भी उनकी कई मामलों में लापरवाही उजागर हुई। गांजे की बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार तो किया, मगर उसे 20 लीटर शराब के आरोप में जेल भेज दिया।
इसके अलावा स्टेशन पर रोड पर भागवत कथा से मजदूर की साइकिल चोरी होने पर उसे रोता देख राज्यसभा सांसद डाॅ. अनिल जैन ने थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर फोन किया था। उनका फोन बंद था। थाने का सीयूजी नंबर करीब दो से ढाई घंटे तक बंद रहा था।