फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी ने उड़ाया बिजली का फ्यूज

Fri, 27 Mar 2015 10:54 PM IST
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरुवार को आई तेज आंधी ने बिजली का फ्यूज उड़ा दिया। देहात क्षेत्रों में कई स्थानों पर तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुहाग नगर बिजलीघर  पर फाल्ट होने के कारण रात भर कई मोहल्ले अंधेरे में रहे। बिजली के अभाव में लोगाें को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन



गुरुवार रात 12 बजे अचानक तेज हवाएं चलने के साथ अंधड़ शुरू हो गया, जिससे शहर से देहात क्षेत्रों तक विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई। देहात क्षेत्र के गांव नगला मवासी, रसीदपुर कनैटा, खेड़ा गनेशपुर, शेखूपुर, रैपुरा, बिलहना, सिकहरा, फरौल नगरिया, गुदाऊं व पचौखरा क्षेत्र में फाल्ट होने के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।


 इधर सुहाग नगर बिजलीघर पर ओसीबी में फाल्ट होने के कारण सुहागनगर के चारों सेक्टर, हिमायूंपुर, भीमनगर, महावीर नगर, करबला क्षेत्र की सप्लाई ठप हो गई। रात भर शहर के कई मोहल्ले अंधकार में डूबे रहे। गर्मी व पसीना के लोग रात्रि भर सो नहीं सके। इधर विद्युत आपूर्ति के अभाव में नलकूप नहीं चल सके, जिससे सुबह से ही पानी का संकट गहरा गया। त्योहार के दिन पेयजल संकट गहराने से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें