फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एसएन बिजली घर की सप्लाई ठप, बिल जमा करने आए उपभोक्ता लौटे

Tue, 15 Jul 2025 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एसएन बिजली घर पर बिजली न होने से ठप पड़ा बिल जमा के लिए काउंटर। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। मंगलवार सुबह करीब 9.55 बजे से अचानक ट्रिपिंग के कारण एसएन बिजली घर की विद्युत सप्लाई ठप हो गई, जिससे क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सप्लाई बंद होने के कारण बिल जमा कराने बिजली घर पर पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा और अंत में कई को बिना बिल जमा किए लौटना पड़ा। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वह बिल जमा करने एसएन बिजली घर पहुंचे थे, लेकिन सप्लाई ठप होने के कारण वहां काम भी प्रभावित हुआ।
एसडीओ रजत शुक्ला ने बताया कि 33 केवी विद्युत लाइन में अचानक ट्रिपिंग आ गई थी, जिससे सप्लाई बंद हो गई। तकनीकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुधारात्मक कार्रवाई की और लगभग एक घंटे के बाद विद्युत सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन




औद्योगिक क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए होगी गोपनीय जांच
फिरोजाबाद। नगला भाऊ औद्योगिक आस्थान में कई खोखे और ढाबे ऐसे हैं, जहां डीप फ्रीजर, कूलर, पंखे, म्यूजिक सिस्टम सहित कई उपकरणों में हर माह लाखों रुपये की बिजली चोरी की जा रही है। अब विभाग ने इस गड़बड़ी को रोकने के लिए गोपनीय जांच कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन

बीते रविवार को विद्युत विभाग की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में खोखों की जांच की। जांच में कई खोखे कारखाने की बिजली से रोशन होते नजर आए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता जीवन प्रकाश का कहना है कि इस मामले की गोपनीय जांच कराई जा रहहीहै। जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें