फोटो 4, महिला को बरामद फोन सौंपते एसपी सिटी। संवाद
फिरोजाबाद। जिले की सर्विलांस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने इस संबंध में जानकारी दी।
पीड़ित बोले शुक्रिया पुलिस
सोफीपुर निवासी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। मेरा फोन मुझे मिल गया। जसराना की रक्षा कुंतल ने भी फोन मिलने पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के दौरान अन्य लोगों ने एक स्वर में पुलिस की कार्यप्रणाली और सर्विलांस टीम की तकनीकी दक्षता की सराहना की।