संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ई-ऑफिस कार्य प्रणाली लागू करने में लापरवाही बरत रहे सात विभागों और पटलों के प्रभारियों को नगर आयुक्त ने नोटिस जारी किए हैं। वेतन भुगतान रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
शासन के निर्देशों के बावजूद नगर निगम के कई कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली लागू नहीं हो पाई है। शासन की मंशा के अनुरूप ई-ऑफिस प्रणाली लागू नहीं कराने में लापरवाही बरतने वाले निगम के साथ कार्यालयों व पटल प्रभारियों को नगर आयुक्त ने नोटिस जारी किए हैं। सभी को एक सप्ताह के भीतर ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने अन्यथा की स्थिति में आगामी माह का वेतन भुगतान रोकने की चेतावनी दी गई है। जिन्हें नोटिस जारी किये हैं,उनमें लेखा, निर्माण, कर एवं प्रकाश विभाग के प्रभारी शामिल हैं। संवाद