चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ यूनीवर्सिटी अब युवाओं को हुनरमंद बनाएगी। कौशल विकास मिशन के तहत फीरोजाबाद, शिकोहाबाद व टूंडला में प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं, जिन पर युवाओं को इलैक्ट्रीशियन व प्लंबर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कौशल विकास मिशन के तहत शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 में जनपद को 6443 युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण दिलाने के लिए शासन स्तर पर ही कंपनियां नियुक्ति की जाती हैं। कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को प्रशिक्षण के लिए चित्तौगढ़ की मेवाड़ यूनीवर्सिटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेवाड़ यूनीवर्सिटी द्वारा फीरोजाबाद, शिकोहाबाद व टूंडला में दो-दो प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ कर दिए हैं। इन प्रशिक्षण केंद्रों पर 250 से अधिक युवाओं को इलैक्ट्रीशियन व प्लंबर ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कंपनी द्वारा शिकोहाबाद में जेएस स्कूल के निकट संचालित प्रशिक्षण केंद्र पर 27 प्रशिक्षणार्थियों को ड्रेस वितरण की गईं। इसके अलावा नीफा व मोनास कंपनी द्वारा फीरोजाबाद व शिकोहाबाद में दो-दो प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
बाक्स--
औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पांच प्रशिक्षणार्थी
राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन द्वारा गांधी पार्क स्थित गोशाला प्रशिक्षण केंद्र पर बैंकिंग एंड एकाउंटिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को एमआईएस मैनेजर विवेक कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया, तो 26 में से 21 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित मिले। कई प्रशिक्षणार्थी बिना ड्रेस के क्लास में बैठे मिले, जिन्हें बिना ड्रेस के न आने की हिदायत दी।