फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Sat, 26 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने मदनपुर ब्लाक पर धरना कर राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने टूंडला तहसील में धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर के नेतृत्व में टूंडला तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि नोटबंदी से आमजन, किसान, मजदूर, शादी वाले परिवार सभी परेशान हैं। महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि नोटबंदी के कारण कारखाने भी बंद हो गए हैं। हजारों श्रमिक बेरोजगार हो गया है। महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर ने कहा कि मोदी आम जनता के बीच जाकर परेशानी देखें तब जमीनी हकीकत नजर आएगी कि जनता कितनी परेशान है। ज्ञापन देने वालों में रामनिवास यादव, अनिल यादव, ब्रजेश यादव, स्नेहलता, लक्ष्मी प्रकाश, डॉली यादव, कुसुम यादव, विमला देवी, आशादेवी, सुनील यादव शामिल रहे।
मदनपुर ब्लाक में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी नाकामियों को छिपाने और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नोटबंदी को तुगलकी फरमान जारी किया है। रामनाथ यादव ने कहा कि नोटबंदी के कारण गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी एक-एक रुपये को परेशान है। ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। सतेंद्र यादव, श्रीकृष्ण कुशवाहा, राजीव यादव, गिरीश चंद्र तिवारी, अलवर सिंह यादव, हरप्रसाद, मुरारीलाल, होतीलाल मौजूद थे।
विज्ञापन



बाक्स--
कहां हैं जनप्रतिनिधि
कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग के शकील कुरैशी, प्रदेश सचिव साजिद बेग, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ पोरवाल, नुरुलहुदा लाला राइन ने संयुक्त रूप से कहा है कि नोटबंदी को लेकर जनता बेहद परेशान है। खुद को गरीबों का मसीहा बताने वाले जनप्रतिनिधि  कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें